गर्खा में आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का वालीबॉल टुर्नामेंट, पूरा जानें
#गर्खा में आयोजित होगा #राष्ट्रीय_स्तर का वॉलीबॉल टुर्नामेंट ******************************************** कनालीछीना विकासखंड के गर्खा क्षेत्र में विगत 19 वर्षों से आयोजित हो रहे मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल टुर्नामेंट को इस बार राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 15 अक्टुबर से रा०इ०का० गर्खा परिसर में शुरू हो रहे इस टुर्नामेंट में इस बार देश के विभिन्न राज्यों की सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। टुर्नामेंट की विजेता टीम को चैम्पियन ट्राफी के साथ #एक_लाख_रु० की नगद धनराशि प्रदान की जायेगी।उपविजेता टीम को पचास हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को बीस हजार रु० का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इस सम्बंध में शुक्रवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व खेल प्रशिक्षकों की एक बैठक रा०इ०का० गर्खा के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में टुर्नामेंट को भव्य स्वरूप प्रदान करने के तौर-तरीकों पर गहन विचार-विमर्श के साथ ही टुर्नामेंट के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुवे क्षेत्रीय निवासी व भाजपा जिला म...