काली ताल में डूबने से एक युवक की मौत

काली ताल में घूमने गए युवक की डूबने से मौत हो गई इस घटना से चारों ओर हड़कंप मच गया कल कालीताल में हुए एक और घटना को प्रशासन और सम्बंधित पँचायत ने संज्ञान लेना चाहिए और अगर इसे टूरिज्म में विकसित भी करना है और घटनाओं को भी रोकना है तो कुछ नियम और ब्यवस्था बनाने की आवश्यकता है जिससे पँचायत की इनकम भी हो सके और यहाँ आने वालों को सुरक्षा भी मिल सके। जैसे एक कमेटी बनाई जाए यहाँ जाने वालों के लिए एक निर्धारित शुल्क रखा जाए चारों तरफ तार बाड़ किया जाए और एक ही प्रवेश द्वार बनाया जाये और उसी द्वार से आने जाने वालों की एंट्री की जाए प्रति घण्टे के हिसाब से शुल्क लिया जाए जिससे कुछ लोगों को रोजगार भी मिल सके एक दो गोताखोर भी वहाँ पर मौजूद रहे इस प्रकार की ब्यवस्था बनाने की जरूरत है जिससे यहाँ पर्यटन भी बढ़े और ऐसी घटना भी रुक सके।

टिप्पणियाँ