गर्खा में आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का वालीबॉल टुर्नामेंट, पूरा जानें
#गर्खा में आयोजित होगा #राष्ट्रीय_स्तर का वॉलीबॉल टुर्नामेंट
********************************************
कनालीछीना विकासखंड के गर्खा क्षेत्र में विगत 19 वर्षों से आयोजित हो रहे मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति वॉलीबॉल टुर्नामेंट को इस बार राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। आगामी 15 अक्टुबर से रा०इ०का० गर्खा परिसर में शुरू हो रहे इस टुर्नामेंट में इस बार देश के विभिन्न राज्यों की सर्वश्रेष्ठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। टुर्नामेंट की विजेता टीम को चैम्पियन ट्राफी के साथ #एक_लाख_रु० की नगद धनराशि प्रदान की जायेगी।उपविजेता टीम को पचास हजार व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को बीस हजार रु० का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
इस सम्बंध में शुक्रवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व खेल प्रशिक्षकों की एक बैठक रा०इ०का० गर्खा के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में टुर्नामेंट को भव्य स्वरूप प्रदान करने के तौर-तरीकों पर गहन विचार-विमर्श के साथ ही टुर्नामेंट के सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुवे क्षेत्रीय निवासी व भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल व संयोजक देवराज कन्याल ने बताया कि वॉलीबॉल टुर्नामेंट के भव्य आयोजन के साथ ही 22 अक्टुबर को फाइनल मैच के बाद शाम को संस्कृति विभाग के सहयोग से एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा कुमाऊं-गढ़वाल, मथुरा, राजस्थान व नेपाल के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने कहा कि इस महाआयोजन के दौरान प्रदेश के मा०मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति का भी प्रयास किया जा रहा है।
बैठक में जिला वॉलीबॉल एशोसिएशन के अध्यक्ष किशोर शाह, खेल प्रशिक्षक विक्रम बिष्ट व भुवनेन्द्र भण्डारी, रा०शि०संघ जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह भण्डारी, उपाध्यक्ष सी०बी०एस०कन्याल, प्रभारी प्रधानाचार्य कैलाश पाण्डेय व पूरन पन्त, विरेन्द्र कन्याल, देवराज कन्याल, सुनील पोखरिया, दीवान सिंह, भुवन जोशी, हरीश कुमार, होशियार सिंह, निरंजन सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें